फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चरस की बड़ी खेप बरामद, 4 छात्रों समेत 5 गिरफ्तार

Tue, 04 Sep 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

पुलिस ने एनडीपीएस के दो अलग-अलग मामलों में करीब चार किलो चरस बरामद की है। सोमवार देर रात गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस ने एक नेपाली मूल के व्यक्ति से तीन किलो 860 ग्राम, दूसरे मामले में चार लड़कों से 109 ग्राम चरस बरामद की है।

विज्ञापन


पुलिस ने थाना ढली में चरस के आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।  ढली थाना के तहत जुन्गा से सटे क्षेत्र छलांडा से पुलिस की टीम देर रात गश्त के बाद लौट रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति चरस के साथ ढली से कुफरी की तरफ आ रहा है।

एसआईयू टीम ने हेड कांस्टेबल सुशील कुमार की अगुवाई में आरोपी को पकड़ने के लिए छाल बिछाया। देर शाम करीब साढ़े ग्यारह बजे टीम ने छराबड़ा के हसन वैली के पास सड़क पर गुजरते एक व्यक्ति को शक के आधार पर पूछताछ के लिए पकड़ा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद टीम ने आरोपी से तलाशी करने बाद उसके बैग से तीन किलो 860 ग्राम चरस बरामद की। इसकी पहचान अस बहादुर (38) नेपाल निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस को पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चायल में पिछले पंद्रह सालों से काम करता है।
 

दूसरी घटना में ढली पुलिस ने देर रात साढ़े बारह बजे भट्ठाकुफर में नाके के दौरान चार युवकों से 109 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि यह चारों शहर की एक निजी संस्थान में होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे हैं।

इनमें लक्की बसंल (20) और अभिषेक मेहता (19) संजौली स्थित समिट्री के रहने वाले हैैं। इसके अलावा सौरभ कुमार (19) सोलन, विनीत कटोच (19) ठियोग निवासी हैं। उन्होंने पूछताछ में बताया कि वह शिलारु से चरस लाए थे।

डीएसपी हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि चरस के दो अलग-अलग मामलों में पांच आरोपियों को हिरासत मे लिया है। इन आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें