फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले बहन बनाया फिर हत्या कर लूटा घर

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्रीपुर में बुजुर्ग महिला हत्याकांड में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने ज्वैलरी लूटने की नियत से पहले घर में आना-जाना शुरू कर दिया। इसके लिए महजबीन को मुंह बोली बहन तक बना लिया।
विज्ञापन


लड़की की बुजुर्ग मां से भी मिलने घर पर आना शुरू किया। लेकिन आरोपी की असली मंशा घर में ज्वैलरी लूटने की थी। राउरकेला से दबोचा आरोपी 5 दिन के पुलिस रिमांड पर चल रहा है।

पीड़ित परिवार के पांवटा देवीनगर निवासी जहांगीर व अफजाल ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत उर्फ सोनू (34) ने छोटी बहन महजबीन को बहन बनाया। कुछ जानकार लोगों ने सोनू के बारे में बताया।
विज्ञापन

हत्या के बाद गहनों को चुराया

जिसके बाद दुकान में युवक को आने से मना कर दिया। लेकिन मां फिरोज बानो (75) व बहन महजबीन से मिलने के लिए वह बद्रीपुर किराये के घर में आता रहा।

‘अमर उजाला’ से बात करते हुए महजबीन ने कहा कि बहन बनाने के बाद सोनू घर आता रहा। जब वह स्कूल चली जाती तो भी सोनू कई बार आकर मां से मिलता। मां स्कूल से लौटने पर बता देती थी।

सोनू ने एक-दो बार पूछा की घर में रखे ट्रंक (ज्वैलरी वाले) में ताला क्यों लगाते हो। ऐसे में 9 जून को मां फिरोज बानो (75) की हत्या के बाद सबसे पहले शक सोनू पर ही गया। वारदात स्थल से सोने-चांदी के आभूषण गायब थे।
विज्ञापन

उड़ीसा से हुई ‌गिरफ्तारी

महजबीन ने पुलिस टीम को बताया कि सोनू पर संदेह है। हत्याकांड के बाद आरोपी ओडिशा में किसी रिश्तेदार के घर पहुंचा। ओडिशा की राउरकेला पुलिस के सहयोग से आरोपी को दबोचा गया था।

ओडिशा से पांवटा पुलिस के एसआई नौख राम, मुख्य आरक्षी कल्याण सिंह व आरक्षी उमेश उसे लेकर पांवटा पहुंचे। एएसपी भगत सिंह ठाकुर ने पुष्टि की है। साथ ही बताया की आरोपी गुरप्रीत उर्फ सोनू पुलिस रिमांड पर चल रहा है। हत्या के आरोपी से हत्या के बाद लूटी ज्वैलरी बरामद कर ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें