भाई की शादी से जश्न में चूर एक शख्स ने समारोह में ही ताबतोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हादसे में एक युवक सहित एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
मामला हिमाचल प्रदेश सोलन जिला के बद्दी बिलांवाली क्षेत्र का है। यहां पर एक विवाह समारोह की खुशी में पहले हवाई फायर दागे गए। इसके बाद आरोपी ने सीधी बंदूक से सामने फायर करने शुरू कर दिए। इससे समारोह में अफरा तफरी मच गई।
इसी बीच विवाह में शिरकत करने आई महिला और एक युवक को गोली लग गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों का उपचार पीजीआई चंडीगढ़ में किया जा रहा है।
हैरानी इस बात की है कि बद्दी पुलिस में इस मामले में केस ही दर्ज नहीं किया। मगर पीड़ित पक्ष द्वारा एसएमएस के माध्यम से पुलिस हैडक्वार्टर में शिकायत करने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आई। यहां से मिले निर्देशों के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।