फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़कर चुराए 10 लाख, फिर आग में जलाए लाखों के नोट

Tue, 06 Sep 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुंदरनगर(मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के जिला मंडी में देर रात बड़ी वारदात अंजाम दी गई। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से 10 लाख रुपए चुराने के बाद शातिरों ने पेट्रोल छिड़ककर इसे आग के हवाले कर दिया। इससे लाखों रुपए के नोट जलकर खाक हो गए।
विज्ञापन


जिला मंडी के सुंदरनगर के नौलखा में नेशनल हाईवे के किनारे पीएनबी के एटीएम से लगभग 10 लाख रुपये चुराने के बाद उसमें पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी गई। आग से एटीएम समेत कैश बॉक्स में बचे 1.40 लाख के नोट जल गए हैं।

वारदात रविवार रात करीब 12 बजे की है। एटीएम का कैश बॉक्स चाबी से खोला गया है जिसे मौके से बरामद भी कर लिया गया है। पुलिस को अंदेशा है कि वारदात के पीछे एटीएम में कैश डालने वाली एजेंसी के कर्मचारी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

ऑडिट से ठीक पहले वारदात, एक कर्मचारी के निकले झुलसे बाल

एजेंसी के कर्मचारियों को तलब किया। इनमें एक कर्मचारी के बाल झुलसे हुए थे जिसे शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

पुलिस को अंदेशा है कि एजेंसी के कर्मचारियों ने गोलमाल छिपाने के लिए इसे लूट की वारदात साबित करने का प्रयास किया है। सोमवार को एजेंसी का आडिट होना था और घटना ठीक बीती रात हुई है।

चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर नौलखा में रात करीब 12 बजे के बाद पीएनबी के एटीएम में चोरी और आग की सूचना मिली। फायर बिग्रेड ने आग बुझाई। डीएसपी खुद मौके पर पहुंचे। मौके पर एटीएम खोलने वाली चाबी बरामद हुई।
विज्ञापन

नौ लाख 64 हजार 600 रुपये चोरी, बाकी जला दिए

इस पर पुलिस ने तत्काल एजेंसी के कर्मचारियों को तलब किया। इनमें एक कर्मचारी के बाल झुलसे हुए पाए गए। पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने झुलसे हुए कर्मचारी को हिरासत में ले लिया है।

इधर, पीएनबी की नरेश चौक शाखा के प्रबंधक प्रदीप जिष्टू ने बताया रिकार्ड के अनुसार एटीएम में 10 लाख, 68 हजार 700 रुपये थे। इनमें से एक लाख 40 हजार 400 रुपये के नोट जले हुए पाए गए हैं। नौ लाख 64 हजार 600 रुपये चोरी हुए हैं।

डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक कर्मचारी को हिरासत में लिया है। और कितने लोग हैं इसकी जांच की जा रही है। पुलिस एटीएम की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें