फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती को कंबल में छिपाकर ला रहे ट्रक चालक पर केस, क्लीनर समेत तीनों क्वारंटीन

Sat, 25 Apr 2020 05:13 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के सोलन में कोरोना के चलते लॉकडाउन और कर्फ्यू के बीच एक ट्रक चालक पर बाहरी राज्य में फंसी युवती को कंबल में लपेटकर छिपाकर लाने पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने चालक, हेल्पर और युवती तीनों को क्वारंटीन सेंटर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस बाईपास मार्ग पर गश्त पर थी। इसी बीच एक ट्रक कुमारहट्टी की ओर से आया। उक्त ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया।

विज्ञापन


इसमें चालक सहित एक अन्य व्यक्ति मौजूद था। जब चालक की सीट के बीच में रखे कंबल को उठाया तो उसके नीचे एक युवती छिपाई हुई थी। युवती को कर्फ्यू के नियमों का उल्लंघन कर प्रदेश में लाया जा रहा था। पुलिस ने चालक शंभू निवासी गांव करयाली तहसील रामपुर बुशहर जिला शिमला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। तीनों को क्वारंटीन सेंटर भेजा दिया है। उधर, एएसपी सोलन डॉ. शिव कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें