फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती दिए फर्जी आयु प्रमाण पत्र, 14 युवकों पर एफआईआर

Thu, 22 Nov 2018 10:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सेना में भर्ती होने के लिए फर्जी आयु प्रमाण पत्र देने वाले 14 युवकों के खिलाफ थाना बालूगंज धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ है। यह युवक सेना में भर्ती हो गए थे लेकिन जब सेना की ओर से दस्तावेजों की वेरिफिकेशन की गई तब इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


सेना की ओर से शिकायत मिलने के बाद बुधवार को आरोपियों पर एफआईआर की गई। आरोपियों ने फर्जी आयु प्रमाण पत्र दूसरे राज्यों से बना रखे हैं। आरोपी शिमला , किन्नौर , सोलन और सिरमौर के रहने वाले हैं। 
 

विज्ञापन

यहां जानिए पूरा मामला

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस के मुताबिक , जून महीने में इन चार जिलों में सेना में खुली भर्ती का आयोजन किया गया। इसमें उम्मीदवार की उम्र 21 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। सभी आरोपियों ने फर्जी आयु प्रमाण पत्र बनाए और भर्ती देने के लिए पहुंच गए।

क्योंकि सभी आरोपियों की उम्र 21 साल से ज्यादा हो गई थी और वह भर्ती के लिए पात्र नहीं थे। आरोपियों ने सभी टेस्ट पास कर लिए। इससे पहले की उन्हें सेना में स्थायी नियुक्ति मिलती उससे पहले सेना ने सभी दस्तावेज जांचे जिसमें वह फर्जी पाए गए।

14 में से 8 युवकों ने 2014, 2015, और 2016 में भी सेना की भर्ती दी थी। सेना तीन साल का रिकार्ड अपने पास रखती है। इस रिकार्ड से ये आठ आरोपी फंस गए।
 
उधर, डीएसपी हैडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने कहा कि सेना की शिकायत के आधार पर 14 युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी छानबीन अमल में लाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें