फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम

Sat, 27 Aug 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
देर रात किसी बात को लेकर युवक को अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया। इसके बाद युवक अपने कमरे में गया और बड़ा कदम उठा लिया। मामला हिमाचल के जिला ऊना का है। यहां उपमंडल के सोलहसिंगी धार की सिहांणा पंचायत के गांव डोलू निवासी एक 27 वर्षीय युवक ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन


मृतक की पहचान मनीष कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी डोलू के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, जबकि मृतक के परिजनों से भी पूछताछ की है। जानकारी के मुताबिक मुनीष कुमार और उसकी पत्नी में वीरवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसके बाद मुनीष कुमार ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। परिजनों के काफी देर तक उसके बुलाने के बाद भी उसने ने दरवाजा नहीं खोला। पिता के लगातार पुकारने के बाद भी जब मुनीष ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने फौरन पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरा खोलने पर युवक फंदे से लटका हुआ पाया गया।
विज्ञापन

 

मुनीष की मौत हो चुकी थी। मृतक अपने पीछे ढाई साल की एक बेटी और पत्नी को छोड़ गया है। उधर, बंगाणा थाना प्रभारी प्रकाश चंद ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें