फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में चले लात घूंसे, चार आरोपी हिरासत में

Fri, 14 Oct 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
टाउन हॉल में आयोजित एक शादी समारोह में चार युवकों ने लोगों से मारपीट और गाली गलौज किया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात घूंसे चले। पीड़ितों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। उसके बाद पुलिस ने चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बुधवार रात जिला मुख्यालय के टाउन हॉल में शादी समारोह चल रहा था। रात करीब 10 बजे डीजे बंद हो गया। इस दौरान कई लोग शादी समारोह से जा चुके थे, जबकि कई खाना खा रहे थे। इस दौरान चार युवक अरविंद, सौरभ, राजेश और विनय कुमार टाउन हॉल के अंदर जाने लगे। 

समारोह में मौजूद कुछ लोगों ने चारों युवकों से अंदर जाने का कारण पूछा तो वे उनके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इस दौरान चारों युवक मारपीट पर उतारू हो गए। मारपीट के दौरान बीच बचाव करते समय रजत, अशोक, चंद्रकांता, शालू, रितिका, पंकज और तरूण को चोटें आई हैं। मारपीट के दौरान लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस को देखते ही चोरों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू की। उसके बाद रात को चारों आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। उधर, थाना प्रभारी कुलदीप कुमार का कहना है कि पुलिस ने चारों युवकों को हुड़दंग मचाने के आरोप में हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें