बागपत के अहमदपुर गठीना में घायल गौरव ।
- फोटो : अमर उजाला
बागपत । कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर गठीना गांव में घर की छत पर सो रहे किशोर की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर घायल कर दिया गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस मे कहा जांच की जा रही है।
अहमदपुर गठीना निवासी कर्म सिंह ने बताया कि 12 अक्तूबर की रात गांव में उसके बेटे शीतल और गौरव घर पर अकेले थे। शीतल रामलीला देखने चला गया, जबकि गौरव घर की छत पर जाकर लेट गया। इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति मुंह लपेटे हुए छत पर पहुंचा और गौरव की गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर दिया। गौरव ने उसका विरोध भी किया। इस बीच रामलीला देखकर शीतल घर पहुंचा तो उसने अपनी छत पर एक व्यक्ति को धारदार हथियार लिए खड़े हुए देखा।
कर्म सिंह का कहना है कि शीतल उसे पहचान नहीं पाया। घायल को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया । बृहस्पतिवार को परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। कर्म सिंह ने मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।