+1 फिजिक्स पेपर आउट मामले में शिक्षा विभाग और बोर्ड की टीम ने महाकाल स्थित निजी स्कूल जस्टिफाइड वैल्यू श्योरिटी (जेवीएस) में छापा मारा। वहां कई प्रश्न पत्रों के लिफाफों की सील खुली पाई गई।
लॉकर अस्त व्यस्त देखकर शिक्षा विभाग के अफसरों ने मौके पर पुलिस बुला ली। पुलिस ने पेपर आउट करने के मामले में केस दर्ज कर महिला प्रिंसिपल और उसके बेटे समेत तीन छात्रों को पूछताछ के लिए बुलाया और बाद में देर रात छोड़ दिया।
जबकि चार फरार छात्रों को पकड़ने के लिए छापे मार रही है। पुलिस कमरे में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिँग खंगाल रही है। इसमें कई और अहम तथ्य हाथ लग सकते हैं।