पुलिस के अनुसार वीरवार को मामला पुलिस थाना बल्ह में शिकायतकर्ता अंकित चौधरी प्रभारी पीएनबी शाखा भंगरोटू जिला मंडी की शिकायत पर दर्ज हुआ है कि दिनांक 18 फरवरी को पीएनबी शाखा नेरचौक में एक व्यक्ति ने 500 रुपये के कुल 33 नोट जमा करवाएं हैं। मुख्य आरक्षी टेक सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने कहा कि आईपीसी की धारा 489 के तहत केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पीएनबी प्रभारी अंकित चौधरी ने बताया कि रविवार को भंगरोटू शाखा में पैसे जमा करवाने वाली मशीन में यह पैसे डाले गए हैं।
सोमवार को कैश जब चेक किया जा रहा था तो उसमें नकली नोट निकले। मामले की सूचना सर्किल ऑफिस दी गई। वहां से मुकदमा दर्ज करने के आदेश आए, जिसके बाद मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
उनका कहना है कि नई मशीनों में सभी नोट एक्सेप्ट कर लिए जाते हैं। जो नोट सही नहीं हाते हैं, उन्हें मशीन अलग से रिटेन कर लेती है। इस मामले में भी ऐसा हुआ। 18 फरवरी को नोट जमा हुए। 19 शाम को मशीन ने 33 नोट अलग रिटेन किए थे। उसी शाम सर्किल आफिस में इसकी जानकारी दी गई। वीरवार को मामला दर्ज करवाने के निर्देश आए, जिसके तहत शिकायत दर्ज करवा दी गई है।