फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी डिग्री मामला: 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा केवल शर्मा

Sat, 26 Sep 2020 06:29 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

चार लाख फर्जी डिग्री बंचने के आरोप में फंसे मानव भारती विश्वविद्यालय से फर्जी डिग्री हासिल करने के आरोपी दिल्ली निवासी केवल शर्मा को सोलन की जेएमआईसी-1 कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है। सीआईडी ने केवल को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया था। पकड़े जाने से पहले उसने बताया था कि उसने विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर डिग्री हासिल की है, लेकिन जांच में उसकी डिग्री फर्जी मिली थी।

विज्ञापन


सीआईडी उसके बिचौलिये की भूमिका की जांच कर रही है। साथ ही डिग्री हासिल करने के लिए पैसे देने की प्रक्रिया को भी अधिकारी जांच रहे हैं। बताया जा रहा है कि तीन दिन की रिमांड के दौरान उसने कई महत्वपूर्ण जानकारियां एजेंसी के साथ साझा की हैं। उस जानकारी से अब पहले पकड़े गए विश्वविद्यालय के प्रबंधन से जुड़े लोगों से पूछताछ कर चेक किया जाएगा। बता दें, तीन दिन पहले सीआईडी ने केवल शर्मा को दिल्ली के मालवीय नगर से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें