फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 हजार की रिश्वत लेते धरा एग्जीक्यूटिव इंजीनियर

Mon, 31 Mar 2014 09:15 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेट विजिलेंस ने पीडब्ल्यूडी के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा है।
विज्ञापन


टीम ने रिश्वत के पैसे कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीडब्ल्यूडी के इलेक्ट्रिकल विंग में तैनात एग्जीक्यूटिव इंजीनियर बलबीर सिंह सोमवार को ठेकेदार राममूर्ति शर्मा से विभाग के किसी कार्य की एवज में पांच हजार रुपये मांग रहा था।
विज्ञापन


इस पर ठेकेदार ने इसकी शिकायत विजिलेंस को दी। सूचना के बाद विजिलेंस विभाग ने फौरन इंस्पेक्टर शेर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में टीम गठित कर अधिकारी को ट्रैप किया तथा उसके कब्जे से रिश्वत के तौर पर लिए गए पांच हजार रुपये भी बरामद किए।
विज्ञापन


एएसपी विजिलेंस विजय सकलानी ने बताया कि अधिकारी के खिलाफ शिकायत आई थी, इसके आधार पर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को गिरफ्तार किया गया है।

इनके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें