फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिक ने दांतों से काट कर अलग कर दिया व्यक्ति का अंगूठा

Fri, 22 Mar 2019 04:55 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बड़सर (हमीरपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

पुलिस थाना बड़सर के तहत कोटला गांव में जश्न के दौरान मामूली कहासुनी से शुरू हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने दूसरे का अंगूठा दांतों से चबाकर हाथ से अलग कर दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले का है। पीड़ित ने पुलिस थाना बड़सर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत दलचेहड़ा के कोटला गांव में एक व्यक्ति के घर पर पार्टी चल रही थी। पार्टी के दौरान किसी बात पर हंसराज और पूर्व सैनिक केवल कृष्ण के बीच पुरानी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान केवल कृष्ण ने हंसराज के हाथ का अंगूठा अपने दांतों से दबा लिया। दांतों से हाथ इतने जोर से काटा कि हंसराज का अंगूठा उसके हाथ से अलग हो गया।

पीड़ित व्यक्ति को सीएचसी लाया गया जहां उसे उपचार दिया गया। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना बड़सर में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी बड़सर जसवीर ठाकुर का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति का मेडिकल करवाया गया है। मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार जानलेवा हमला पाया गया है। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें