फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब पीकर बझांगी गांव में दो पक्ष भिड़े, पथराव और फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। पुरानी रंजिश को लेकर बझांगी गांव के दो पक्ष शराब पीकर आपस में भिड़ गए। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में पथराव हो गया। उसके बाद उन्होंने एक-दूसरे पर फायरिंग कर दी। मारपीट और पथराव में छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया है परंतु अब तक किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

मामला इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बझांगी का है। यहां के भारत पुत्र कलेक्टर और जालंधर पुत्र रामदास में काफी समय से कोटे को लेकर विवाद चल रहा है। बताया जाता है कि बुधवार रात दोनों पक्षों ने जमकर शराब पी। दोनों पक्षों के लोग नशे में घर से बाहर निकले थे। आमना-सामना होने पर उनके बीच कहासुनी और फिर गाली गलौज हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि उन्होंने एक दूसरे पर पथराव कर दिया, जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। मोहल्ले के लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर से अवैध असलहे निकाल लाए और एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी।
पथराव में भारत पक्ष के भजनलाल, बनवारी और जालंधर पक्ष के गुड्डू, मचकेंद्र, डूमर, सनी आदि घायल हो गए। उसी समय किसी ने पुलिस को सूचना दे दी, जिस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र इस्लामनगर भेजा, जहां से सनी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस मामले में अभी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। दोनों पक्षों के बीच तनाव चल रहा है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को उसी समय इलाज के लिए भेज दिया गया था। अभी इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-अजय सिंह चाहर, इंस्पेक्टर इस्लामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें