फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक के ड्राइवर ने नौकरानी से किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान एचआरटीसी निदेशक हिमाचल प्रदेश की नौकरानी ने विधायक के चालक पर दुराचार का संगीन आरोप लगाया है। इस संबंध में पीड़िता ने पहले पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की आनाकानी से पीड़िता पक्ष भाजपा विधायक चुराह के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


इसके उपरांत भाजपा विधायक की अगुवाई में पीड़िता पक्ष ने उपायुक्त से इसकी शिकायत कर दी। इस मामले के खुलासे के बाद भाजपा और कांग्रेस में राजनीति का बाजार गर्म हो गया है। उधर मामले की शिकायत करने पहुंची पीड़िता ने बताया कि वह पिछले काफी समय से पूर्व कांग्रेस विधायक और एचआरटीसी के निदेशक सुरेंद्र भारद्वाज के चंबा स्थित घर में बतौर नौकरानी काम करती थी।

'शराब के नशे में जबरन बनाए शारीरिक संबंध'

पुलिस को दी शिकयत में नौकरानी ने बताया कि तीन जुलाई 2015 को रात के ग्यारह बजे के करीब कमरे में सोई हुई थी, तभी वहां पर पूर्व विधायक का चालक विपन शराब के नशे में आ धमका जिसके बाद उसने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस पर जब सुबह उसने चालक को उससे शादी करने को कहा तो चालक ने यह कहकर इंकार कर दिया कि तू छोटी जाति की है।

अपनी जिंदगी बर्बाद होने के सदमे से पीड़िता ने अपने हाथ की नसें काट लीं। इस पर कुछ दिनों तक चंबा चिकित्सालय में उसका इलाज भी चला। पीड़िता ने तीसा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि जब उसने पुलिस में इसकी शिकायत करनी चाही तो पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज करने को लेकर इंकार कर दिया गया।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेस विधायक बोले, ड्राइवर को मिलेगी सजा

नौकरानी ने बताया कि इसके पश्चात वह भाजपा विधायक की शरण में गई ताकि उसके साथ हुए अन्याय का न्याय उसे मिल सके। उधर इस मामले के प्रकाश में आने के बाद भाजपा-कांग्रेस के बीच की राजनीति का बाजार गर्म हो गया है। उपायुक्त एम सुधा देवी ने बताया कि उन्हें ऐसी शिकायत मिली है। आपराधिक मामला होने के चलते उन्होंने जिला पुलिस को इसकी जांच करने के आदेश दे दिए हैं।

पूर्व कांग्रेस विधायक चुराह व एचआरटीसी के निदेशक सुरेंद्र भारद्वाज ने बताया कि अगर उनके चालक ने ऐसा किया है तो उसे सजा मिलेगी लेकिन अगर षड़यंत्र के तहत उसे फंसा कर छवि खराब करने की  कोशिश की जा रही है तो झूठे आरोप लगाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। चुराह हलके के भाजपा विधायक हंस राज ने बताया कि पुलिस को राजनीति छोड़ जन सेवा करनी चाहिए। उन तक यह मामला तब पहुंचा। जब पुलिस ने पीड़िता की शिकायत स्वीकार करने से इंकार कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता के साथ हुए इस अन्याय का न्याय जरूर दिलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें