फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी में बीएससी प्रशिक्षु छात्राओं के साथ छेड़खानी

Sat, 19 Jan 2019 12:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीएमसी में बीएससी प्रशिक्षु छात्राओं के साथ एक तकनीशियन द्वारा छेड़खानी करने को लेकर प्रबंधन के पास शिकायत पहुंची है। आरोप है कि यह कर्मचारी काफी समय से छात्राओं के साथ छेड़खानी कर रहा था।

विज्ञापन


परेशान प्रशिक्षु छात्राओं ने अब इसकी शिकायत कॉलेज प्राचार्य को दी है।  मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राचार्य ने संबंधित विभागाध्यक्ष को इस पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए हैं।

विभागाध्यक्ष से जल्द इस मामले की रिपोर्ट देने को भी कहा है। विभागाध्यक्ष अब शिकायतकर्ता प्रशिक्षुओं को बुलाकर उनके बयान दर्ज करेेंगे। बताया जा रहा है कि तकनीशियन को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत की जांच की जा रही

जानकारी के अनुसार आईजीएमसी प्राचार्य को सौंपी शिकायत में कहा कि यह कर्मचारी काफी समय से छात्राओं को प्रताड़ित कर रहा है। शुरुआत में छात्राओं ने इसे नजर अंदाज भी किया लेकिन जब यह हदें पार करने लगा तो इसकी शिकायत करनी पड़ी।

शिकायत के मिलने के बाद प्रिंसिपल ने इस शिकायत पत्र को विभागाध्यक्ष के सुपुर्द करते जुए जांच के निर्देश दिए हैं। यदि जांच में कर्मचारी के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलते हैं, तो इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना तय है।

छात्राओं से छेड़खानी को लेकर शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है। जांच में आरोप अगर सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएंगी।
-प्रो. रवि चंद शर्मा, कॉलेज प्राचार्य आईजीएमसी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें