फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैथ में जीरो नंबर आने पर इंजीनियरिंग छात्रा ने लगाया फंदा

Fri, 13 May 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर

सार

  • पापा, मैथ में जीरो मिला है - यह कहकर फंदे पर झूल गई छात्रा
  • बड़ू कॉलेज की इंजीनियरिंग छात्रा ने कम अंक आने पर दे दी जान
  • सेकेंड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही थी मंडी के सरकाघाट की शालू
विज्ञापन
इंजीनियरिंग की छात्रा ने मैथ में जीरो नंबर मिलने पर किराये के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। - फोटो : Demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल के राजकीय बहु तकनीकी कॉलेज बड़ू हमीरपुर की इंजीनियरिंग की छात्रा ने मैथ में जीरो नंबर मिलने पर किराये के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर आत्महत्या कर ली। मंडी के सरकाघाट के कलश गांव की शालू (15) इंजीनियरिंग के दूसरे सेमेस्टर की छात्रा थी।
विज्ञापन


बीते बुधवार शाम को शालू ने अपने पिता चेतराम को फोन कर कहा - पापा, मुझे मैथ में जीरो मिला है। बेटी की उदासी भांपकर चेतराम ने शालू को ढांढस बंधाया। कहा, कोई बात नहीं। फिर से मेहनत करो। लेकिन पापा के समझाने के बावजूद शालू तनाव में थी।

देर रात किराये के कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर झूल गई और अपनी जान दे दी। वीरवार सुबह मकान मालिक को इसका पता लगा तो उन्होंने पुलिस थाना सदर में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौके से मिला सुसाइड नोट, पढ़ें क्या लिखा शालू ने

शालू के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। - फोटो : Demo pic
थाना प्रभारी सदर राजेंद्र कुमार रत्न ने पुष्टि करते हुए बताया कि शालू के पास पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें शालू ने लिखा है - मैं जो कदम उठा रही हूं, सोच समझकर उठा रही हूं। इसको लेकर कोई इन्वेस्टिगेशन न की जाए।

पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। उधर, कॉलेज प्रधानाचार्य ओंकार सिंह सेन ने बताया कि शालू ने अपने किराये के कमरे में फंदा लगाया है। उन्होंने बताया कि शालू सिविल इंजीनियरिंग के सेकेंड सेमेस्टर की छात्रा थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें