फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में नौकरी के नाम पर नौ लोगों के साथ लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर एक शातिर नौ लोगों को नौ लाखों रुपये का चूना लगाकर फरार हो गया। शातिर ने पीड़ितों को फर्जी टिकटें ही सौंप दीं। मामला हिमाचल के ऊना जिले का है। विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने रायपुर मरवाड़ी के नौ लोगों को 9 लाख का चूना लगा डाला। शातिर ठग ने पीड़ितों को फर्जी टिकटें एवं कांट्रेक्ट सौंप दिए।
विज्ञापन


रायपुर मरवाड़ी निवासी महबूब अली ने एसपी को सौंपी शिकायत में बताया कि मर्चेंट नेवी का कोर्स करने के बाद 2013 में वह मलेशिया में शिप पर नौकरी करने लगा। इसी दौरान उसकी मुलाकात महाराष्ट्र के एक युवक से हुई। जिसने उन्हें बताया कि उसकी सिंगापुर, तुर्की एवं दुबई में काफी जान पहचान है, जहां लगभग 850 डॉलर के हिसाब से नौकरी मिल सकती है।
Trending Videos
विज्ञापन

अब शातिर का मोबाइल स्विच ऑफ

उसने बताया कि उसके पास मलेशिया के नौ वीजे हैं। अगर कोई मलेशिया में नौकरी करना चाहता है तो बात कर सकता है। शिकायतकर्ता ने बताया कि नौ वीजे की बात सुनकर उसने अपने रिश्तेदारों को उस शातिर से मिलाया। इसके बाद सभी ने एक-एक लाख उसके अकाऊंट में जमा करवा दिए।

उन्हें टिकटें और वीजा दिया गया। जब उन्होंने इंटरनेट से पता किया, तो टिकटें और वीजा फर्जी निकला। जब उन्होंने व्यक्ति को फोन किया, तो उसका नंबर बंद आ रहा है। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि मामले की शिकायत उनके पास पहुंची है। जल्द ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें