फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब... मेरी पत्नी करवाती है नशीले पदार्थों की तस्करी, आरोपी ने किया खुलासा

Thu, 31 Oct 2019 12:45 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

साहब... मेरी पत्नी नशीले पदार्थों की तस्करी करवाती है। वह जिन युवकों से नशीले पदार्थों का कारोबार करवाती है, उन्हें भी नशे के लिए मुफ्त नशीले पदार्थ उपलब्ध करवाती है। पुलिस पूछताछ में यह खुलासा नशीले कैप्सूलों की तस्करी करते हुए पकड़े गए आरोपी अश्विनी कुमार उर्फ दारा सिंह ने किया है। आरोपी के इसी बयान के आधार पर बुधवार को पंजाब और हिमाचल पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर छन्नी में दारा के घर पर छापा मारा और उसकी पत्नी अनिता को गिरफ्तार कर लिया। उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन


नाबालिग बेटी को बाल सुधार गृह भेजा गया है। नशे के लिए बदनाम छन्नी गांव से पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। यह गिरफ्तारी नशीले कैप्सूलों की तस्करी करते पकड़े गए महिला के पति अश्विनी कुमार के बयान के बाद की है। करीब 15 दिन पहले चांग बेली में दारा को 295 नशीले कैप्सूलों के साथ गिरफ्तार किया गया था। संयुक्त अभियान में डीएसपी सिटी पठानकोट राजेंद्र मन्हास, थाना प्रभारी नंगलभुर दीपक कुमार, पुलिस थाना प्रभारी डमटाल हरीश गुलेरिया सहित करीब 100 पुलिस जवान ने दारा के घर पर दबिश दी।

विज्ञापन

चिट्टे की सरगना अनिता और उसकी नाबालिग बेटी को हिरासत में लिया। पंजाब पुलिस ने दो महीने पहले नंगलभुर थाना में 170 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को हिरासत में लिया था। उसने पुलिस को बयान दिया था कि उसे तस्करी के लिए अश्विनी कुमार नशीले पदार्थ मुहैया करवाता था। करीब 15 दिन पहले अश्विनी कुमार को नंगलभुर में पुलिस ने चांग बेली में गिरफ्तार किया था। उसके पास 295 नशे की नशीली गोलियों बरामद की गई थीं। 

अश्विनी कुमार उर्फ दारा निवासी छन्नी का परिवार लंबे समय से चिट्टे का कारोबार कर रहा था। पुलिस दारा पर नजर रखे थी। उसे 15 दिन पहले गिरफ्तार किया था। दारा ने कई खुलासे किए हैं। इसी के चलते उसके घर पर दबिश देकर उसकी पत्नी और बेटी को हिरासत में लिया है। - राजेंद्र मन्हास, डीएसपी सिटी पठानकोट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें