फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलाल की हत्या का रामलाल ही निकला कातिल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बरोटीवाला मर्डर केस को सुलझा लिया है। पुलिस के अनुसार छुट्टी न देने से गुस्साए चालक रामलाल ने ट्रक मालिक रामलाल की हत्या कर दी थी।
विज्ञापन


आरोपी ने ट्रकमालिक के सिर पर लोहे की रॉड मारकर उसे मौत के घाट उतारा था। शराब के नशे में दोनों के बीच झगड़ा हुआ और इस दौरान बात मारपीट तक पहुंची।

छानबीन में मरने वाला रामलाल ट्रक का मालिक निकला है। वहीं मर्डर करने वाला रामलाल ट्रक चालक है। पुलिस ने सोमवार को इसका खुलासा किया है।

29 मई की रात की है घटना

पुलिस के अनुसार 15 दिन पहले ट्रक मालिक महदूद निवासी रामलाल अपने चालक नालागढ़ के गंगटूवाल निवासी रामलाल के साथ बैंगलोर ट्रक ले कर गया था।

वहां से वापसी में चंडीगढ़ का सामान भर कर लाए। 29 मई की शाम को ट्रक मालिक रामलाल और चालक रामलाल दोनों बरोटीवाला पहुंच गए।

ट्रक चालक रामलाल अपने मालिक से छुट्टी मांग रहा था, लेकिन चालक छुट्टी देने में आनाकानी कर रहा था। 29 मई की शाम को दोनों से शराब पी और उसके बाद खाना खाया।
विज्ञापन

बात नहीं मानी तो मार दी रॉड

मध्य रात्रि 12 के करीब चालक रामलाल ने दोबारा छुट्टी की बात कही। इस पर दोनों में झगड़ा हो गया। चालक रामलाल ने ट्रक में पड़ी लोहे की रोड से उसके सिर पर दो बार वार किया, जिससे मालिक जख्मी हो गया। इस बीच आरोपी ने रामलाल के सिर से बह रहे खून को एक परने से साफ किया। बाद में रोड और परने को पानी से धो दिया। खुद भी चालक के साथ ही ट्रक में सो गया।

पुलिस के अनुसार झगड़े के कुछ देर बाद होश आने पर मालिक रामलाल ट्रक से नीचे उतरा और शौच करते समय दोबारा बेहोश हो गया। सुबह जब कूड़ा बीनने वालों से रामलाल को ट्रक के पास बेहोशी की हालत में देखा तो शोर मचाया। इस बीच वहां पर काफी ट्रक चालक एकत्रित हो गए। मालिक रामलाल की अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई।

इस संबंध में एसपी अरुल कुमार ने बताया कि पुलिस ने नालागढ़ निवासी ट्रक चालक को पूछताछ के लिए थाने तलब किया था, लेकिन वह दो दिन से पुलिस को गुमराह कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें