फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की कर डाली पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में रात्रि सेवा पर तैनात डॉक्टर की तीमारदार ने पिटाई कर दी। इस घटना में डॉक्टर को चोटें आई हैं। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात करीब ग्यारह बजे डॉ. कमलजीत सिंह मरीज को देख रहे थे। तभी वहां पर विजय कुमार पुत्र सुदर्शन निवासी चंबा अपने नजदीकी रिश्तेदार मरीज के साथ अस्पताल में पहुंच गया। डॉक्टर कमलजीत सिंह पहले से किसी मरीज का उपचार कर रहे थे।
विज्ञापन


इतने में विजय कुमार चिकित्सा अधिकारी से पहले उसका मरीज देखने की जिद करने लगा। इस पर जब चिकित्सा अधिकारी ने उसे कुछ समय रुकने के लिए कहा तो विजय कुमार ने आपा खो दिया और चिकित्सक के साथ गाली गलौज पर उतर आया। इसका जब चिकित्सक ने विरोध किया तो विजय कुमार ने डॉक्टर की पिटाई कर दी। इस दौरान डॉक्टर को कई चोटें आई हैं। कान के भीतर भी गंभीर चोट आई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के साथ इस अभद्रता का मेडिकल और पैरा मेडिकल स्टाफ ने कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि अस्पताल में मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए। इससे पहले भी मरीजों के तीमारदारों और चिकित्सकों के बीच मारपीट के मामले सामने आ चुके हैं। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी चंबा डीके चौधरी ने बताया कि मामला काफी गंभीर है। किसी सरकारी कर्मचारी के साथ ड्यूटी के समय मारपीट करना कानूनी अपराध है। इस मामले की छानबीन कर जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाक्टर की पिटाई पर बिफरे मेडिकल आफिसर

क्षेत्रीय अस्पताल चंबा में तैनात डॉक्टर की तीमारदार से पिटाई होने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। प्रदेश मेडिकल आफिसर संघ के अध्यक्ष डा. संतराम शर्मा और महासचिव डा. जीवानंद चौहान ने मुख्यमंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि अगस्त में दस दिनों की हड़ताल करने के बाद भी मांगे पूरी नहीं हुई हैं। अफसरशाही मामले को लेकर गंभीर नहीं है।

संघ ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि इस संदर्भ में वह ही बताएं कि डाक्टर अब क्या करें? हड़ताल कर वह जनता को परेशान नहीं करना चाहते। लेकिन अफसरशाही की अनदेखी के चलते डाक्टर भय के साये में हैं। नौकरी छोड़ने की नौबत तक आ गई है। संघ के महासचिव डा. जीवानंद चौहान ने कहा है कि दोबारा हड़ताल करने का फैसला लेना है या नहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें