फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2.25 लाख सिक्कों में बदलने की सीसीटीवी फुटेज गायब

Sun, 20 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चुवाड़ी (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी बैंक में 2.25 लाख की नकदी को सिक्कों में बदलने के मामले में नया खुलासा हुआ है। 16 नवंबर को जिस दिन यह लेन-देन हुआ, उस दिन की सीसीटीवी फुटेज जांच अधिकारियों को नहीं मिली है। वह पूरी तरह से खाली है। हमीरपुर से पहुंची जांच टीम ने मामले की सभी परतें बारीकी से खंगालीं, लेकिन लेन-देन वाले दिन की कोई जानकारी उनके हाथ नहीं लगी।
विज्ञापन


इससे बैंक में जमा हुई यह रकम सौ-सौ के नोट में थी या पांच सौ और हजार के नोट में, इसका खुलासा नहीं हो पाया। चुवाड़ी के एसबीआई में 16 नवंबर को 2.25 लाख रुपये एक्सचेंज होने का खुलासा हुआ था। उसके बाद बैंक प्रबंधन इस एक्सचेंज में सभी नियमों को पूरा करने की बात कही। बताया कि 2.25 लाख सौ-सौ के नोट में थे।

इन्हें बैंक अधिकारियों ने सिक्कों में बदला, लेकिन बाद में पैसे जमा होने पर बैंक अधिकारियों ने जांच बैठा दी। इस बीच हमीरपुर से आए अधिकारी दो घंटे तक बैंक के रिकॉर्ड और सीसीटीवी की छानबीन करते रहे, लेकिन उन्हें 16 नवंबर को लेन-देन की कोई जानकारी नहीं मिली। बैंक अधिकारी अब शाखा में आए 2.25 लाख के नोट की जांच में जुटे हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज के बगैर उन दस्तावेजों को जब्त या फोटो कर लिया है, जिनमें इस रकम के संबंध में एंट्री की गई थी। बहरहाल, पूरे मामले में जल्द बड़ा खुलासा होने की बात कही जा रही है।

बैंक प्रबंधक अमर सिंह ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से वीडियो नहीं बन पाई होगी। इसके अलावा अन्य सभी जरूरी दस्तावेज जांच अधिकारियों को सौंप दिए हैं। उन्होंने कहा कि बैंक जांच में पूरा साथ दे रहा है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें