राजस्थान में छिपाकर रखी गईं मानव भारती की डिग्रियों में पुलिस को बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, बीए, बीएससी, बीकॉम, बीबीए, बीसीए, एमटेक, मास्टर इन सोशल वर्क, एलएलएम, एमसीए, एमकॉम व प्रोविजनल सर्टिफिकेट भारी तादाद में बरामद हुए हैं। मानव भारती से राजस्थान पहुंचाए गए दोनों कंप्यूटर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इन कंप्यूटरों में फर्जी डिग्रीधारकों का रिकॉर्ड होने की संभावना जताई जा रही है।
आज होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
मानव भारती विवि प्रकरण में शुक्रवार का दिन सबसे खास रहेगा। अग्रिम जमानत याचिका दायर करने वाले फर्जी डिग्री प्रकरण के मुख्य आरोपी राजकुमार राणा व उनकी सहयोगी सारिका की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई होनी है। पुलिस जमानत याचिका को खारिज करने की मांग कर रही है। फर्जी डिग्री प्रकरण में गिरफ्तार असिस्टेंट रजिस्ट्रार व एक अन्य कर्मचारी प्रमोद कुमार को भी कोर्ट में पेश किया जाएगा।