फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा देने के बाद लापता छात्र-छात्रा का शव मिलने से सनसनी

Fri, 31 Mar 2017 08:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
11वीं कक्षा में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र और छात्रा के शव ब्यास नदी के किनारे मिलने से सनसनी फैल गई है। मामला हिमाचल के जिला मंडी के पंडोह क्षेत्र में छह मील के समीप स्थित स्कूल का है। दोनों 24 मार्च से स्कूल में परीक्षा देने के बाद से लापता थे। छात्र और छात्रा के परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर पुलिस दोनों की तलाश में जुटी थी। छात्रा के परिजनों ने छात्र पर उनकी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया था। 
विज्ञापन


जबकि, लड़के के परिजनों ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि उनका लड़का अपने मित्र को घर छोड़ने के लिए गया था। जिसके बाद से घर से गायब था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह मामला मर्डर का है अथवा दोनों की पानी में डूबने से मौत हुई है। लड़की के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं।

कैसे लगा शवों का सुराग

सदर थाना के तहत छह मील के समीप पंडोह चौकी पुलिस दोनों विद्यार्थियों की तलाश के लिए गश्त पर थी। इसी दौरान क्षेत्र के व्यक्ति ने पुलिस को ब्यास के किनारे एक लड़की का शव दिखाई देने की सूचना दी। जिस पर पंडोह चौकी प्रभारी हेमराज तुरंत पुलिस दल सहित मौके पर पहुंचे।

पुलिस शव की शिनाख्त में ही जुटी हुई थी, इसी दौरान लड़की के शव से 500 मीटर दूरी पर पुलिस जवान को लड़के का शव भी दिखाई दिया। दोनों स्कूली वर्दी में ही थे। पंडोह चौकी प्रभारी ने मामले की सूचना उच्च अधिकारियों को दी। जिस पर एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर, एएसपी कुलभूषण वर्मा, डीएसपी राजेश, एसएचओ सदर चेत सिंह भंगालिया मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन

अब पुलिस इस तरह सुलझाएगी मामले की गुत्‍थी

पुलिस के अनुसार लड़के की गुमशुदगी की शिकायत परिजनों ने 27 मार्च को दर्ज करवाई थी। जबकि लड़की के परिजनों ने महिला थाना मंडी में 25 मार्च को अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। लड़का शिवा पंचायत के स्प्रेई गांव का निवासी था। जबकि लड़की घ्राण पंचायत की रहने वाली है। एएसपी मंडी कुलभूषण वर्मा ने छात्र-छात्रा का शव मिलने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि दोनों के परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। प्रारंभिक जांच में दोनों के शव तीन से चार दिन पुराने लग रहे हैं। शव पानी में मिले हैं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही यह खुलासा हो पाएगा कि दोनों की मौत पानी में डूबने से हुई है अथवा दोनों को मारकर पानी में फेंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें