फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू ने डंडे से पीटकर ससुर की बेरहमी से कर डाली हत्या

Wed, 11 Jul 2018 11:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

विकास खंड नाहन की बनेठी पंचायत में बहू ने अपने ससुर की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रथम दृष्टया पारिवारिक मनमुटाव हत्या का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन भेज दिया है। 

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नाहन तहसील के बनेठी गांव में सोमवार देर शाम को यह वारदात हुई। आरोपी महिला प्रतिमा (30) ने अपने ससुर किशन सिंह (76) की बेरहमी से हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos

पहले भी आरोपी महिला ने ससुर को कई बार पीटा

बताया जा रहा है कि महिला का पति धनवीर सिंह पेशे से चालक है। वह देर रात को घर पहुंचा तो पत्नी से अपने पिता के बारे में पूछा। इस पर महिला ने ससुर के अपने कमरे में सोए होने की बात कही।

सुबह बुजुर्ग कमरे से बाहर नहीं निकला तो धनवीर पिता के कमरे में गया। पिता को खून से लथपथ देखकर उसके पांव तले जमीन खिसक गई। पत्नी से पूछताछ के बाद पता चला कि उसकी पत्नी ने ही अपने ससुर को मार डाला है।

धनवीर सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर टीम सहित मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि इससे पहले भी आरोपी महिला ने ससुर को कई बार पीटा है। 
विज्ञापन

ये मानी जा रही हत्या की वजह

बहू और ससुर की आपसी अनबन व मनमुटाव ही हत्या की वजह मानी जा रही है। पुलिस को मौके से खून से लथपथ डंडा बरामद हुआ है। मृतक किशन सिंह लोक निर्माण विभाग के टीमेट के पद से कुछ साल पहले सेवानिवृत्त हुआ था।

परिवार के पालन पोषण का सहारा मृतक के बुढ़ापे की पेंशन थी। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।

आरोपी महिला के खिलाफ सदर पुलिस थाना नाहन में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें