सिरमौर जिले के ग्रामीण इलाके में कुछ युवकों ने एक युवती को उसके घर में बंधक बनाकर 20 हजार रुपये लूट लिए। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
युवती को शिलाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार उपमंडल शिलाई की मिल्लाह पंचायत के उपगांव निगाली में यह वारदात हुई। अज्ञात युवकों ने बीते मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि वारदात में चार युवक शामिल थे।
घर पहुंचे युवकों ने पहले युवती के बारे में पूछा। पूछने पर युवती ने बताया कि उसके परिजन खेतों में काम करने गए हैं। घर में अकेली पाकर अज्ञात युवकों ने पहले युवती को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया और उसके बाद युवती को बंधक बना दिया।