फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाखों के घोटाले में सहकारी सभा का सचिव गिरफ्तार

Sat, 14 May 2016 10:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अवाहदेवी (हमीरपुर)
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
सहकारी सभा करयाली (हमीरपुर) के सचिव को पुलिस ने पैसों का गड़बड़झाला करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने वीरवार देर शाम गिरफ्तार किया। आरोपी शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने आरोपी सचिव को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 16 मई को आरोपी दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


सहकारी सभा करयाली का अप्रैल 2015 में ऑडिट हुआ था। इस दौरान वित्त वर्ष 2011 से 2014 तक का ऑडिट किया गया। ऑडिट रिपोर्ट में 34 लाख 80 हजार 554.75 रुपये का गड़बड़ी पाई गई। जुलाई 2015 में सहकारी सभा का दोबारा ऑडिट हुआ। इसमें अप्रैल से जुलाई माह तक का ऑडिट किया गया।

इसमें भी दो लाख 33 हजार 190 रुपये की गड़बड़ी पाई गई। कमेटी सदस्यों ने इसकी शिकायत पुलिस चौकी अवाहदेवी में कर दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस मामले में आरोपी को पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन


यहां से आरोपी को न्यायालय ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी 16 मई को दोबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस चौकी अवाहदेवी के प्रभारी शांति स्वरूप का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। 13 मई को अदालत में पेश किया गया जहां उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें