फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार का मुंह बांधा और फूंक डाला सरकारी रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिरों ने सहकारी सभा समिति साई (ग्वालपत्थर) का रिकॉर्ड जला डाला है। मामला हमीरपुर जिले का है। वीरवार देर रात साढ़े 11 बजे शातिरों ने सहकारी सभा समिति कार्यालय में घुसकर चौकीदार से मारपीट की। इसके बाद उसके हाथ और मुंह पर कपड़ा बांध दिया। बाद में सहकारी सभा का रिकॉर्ड जलाकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का जायजा लिया। चौकीदार कुलदीप कुमार ने बताया कि वीरवार रात करीब साढ़े 11 बजे सहकारी सभा समिति भवन के बाहर उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। आवाज सुनकर वह उठकर कमरे से बाहर आया तो उसने देखा कि तीन युवक ताला तोड़कर अंदर घुस आए हैं।

शातिरों ने जला दिए सारे दस्तावेज

बाहर निकलते ही उन्होंने उस पर हमला कर दिया। इसके बाद उन्होंने उसके दोनों हाथ बांधकर मुंह पर कपड़ा बांध दिया। मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गया। सुबह कमेटी सदस्य कर्मचंद ने भवन के ताले टूटे हुए देखे। इस दौरान उसने भवन के अंदर जाकर देखा तो चौकीदार बेहोश पड़ा था।

कर्मचंद ने चौकीदार को उठाया। इस दौरान चौकीदार ने देखा कि कार्यालय के सभी ताले टूटे पड़े हैं। कार्यालय में रखा लॉकर भी गायब था। जो कार्यालय से करीब 20 मीटर दूरी पर मिला। शातिरों ने उसमें रखे सारे दस्तावेज जैसे एफडी आदि जला दिए थे।
विज्ञापन

एसपी ने खुद लिया मौके का जायजा

इसकी सूचना उन्होंने कमेटी प्रधान सतीश कुमार और सचिव चमन लाल को दी। दोनों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर नादौन पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकीदार के बयान भी पुलिस ने कलमबंद कर लिए हैं।

उधर, एसपी अजय बौद्ध ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर चौकीदार के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें