फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार ने मजदूरी देने के बहाने बुलाकर लूटी अस्मत

Thu, 01 May 2014 09:58 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर के एक अधेड़ उम्र के ठेकेदार पर जिला की एक विवाहिता को एक निजी गैस्ट हाउस में बुलाकर हवस का शिकार बनाने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


सिटी पुलिस ने बुधवार सुबह साढ़े तीन बजे के करीब सूचना मिलते ही मौके पर जाकर आरोपी को गिरफ्तार करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

महिला का मेडिकल करवाया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजपुरा क्षेत्र की एक विवाहित महिला आरोपी ठेकेदार की लेबर में काम कर रही थी। आरोपी ठेकेदार पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर बने एक निजी गैस्ट हाउस में ठहरा हुआ था।
Trending Videos
विज्ञापन

आधी रात को पुलिस चौकी पहुंची महिला

इस बीच मंगलवार शाम को ठेकेदार ने महिला को मजदूरी लेने के बहाने गैस्ट हाउस में बुलाया और उसे अपने साथ ही ठहरा लिया। रात को उसने महिला के साथ रेप किया। महिला आधी रात बाद उसके चंगुल से छूट कर साढ़े तीन बजे के करीब पुलिस चौकी पहुंची और घटना की सूचना दी।

पुलिस ने महिला की शिकायत मिलते ही हरकत में आकर गैस्ट हाउस में सो रहे आरोपी सोमदत्त पुत्र कुशाल चंद गांव पुंग सुंदरनगर जिला मंडी को दबोच लिया। साथ ही मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए।

डीएसपी हैडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी सोमदत्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपी को वीरवार को स्थानीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें