फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछताछ के लिए रोका तो कांस्टेबल को कुचला

Tue, 16 Sep 2014 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, स्वारघाट (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नाके पर तैनात पुलिस टीम ने एक गाड़ी को पूछताछ के लिए रोकना चाहा तो ड्राइवर ने कांस्टेबल पर ही गाड़ी चढ़ा दी। कांस्टेबल की टांग में चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब चार बजे स्वारघाट पुलिस टीम एएसआई अश्वनी के नेतृत्व में नाके पर तैनात थी। मनाली की ओर से सेब लेकर आ रही एक जीप को टीम ने रुकने का इशारा किया।

लेकिन गाड़ी को रोकने की बजाय उन्होंने जीप पुलिस टीम की ओर मोड़ दी। इससे कांस्टेबल राजकुमार गाड़ी की चपेट में आ गया। गाड़ी चढ़ाने वाले पंजाब के संगरूर जिले के दो व्यक्तियों आत्मा राम, और राम लाल को गिरफ्तार किया है, जबकि गाड़ी को भी कब्जे में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ भादंसं की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी अशोक कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें