हिमाचल के मंडी में एक और छात्रा ने फंदा लगाकर जान दे दी। यहां उपमंडल करसोग के तहत शहर से सटे ममेल गांव में किराये के कमरे में रहने वाली करसोग कॉलेज की बीए प्रथम सत्र की छात्रा ने अपने कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
लड़की के कमरे से सुसाइड नोट बरामद किया गया है। सुसाइड नोट में लड़की ने लिखा है कि मम्मी पापा मुझे माफ करना। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने लड़कियों के परिजनों को घटना के बारे में सूचित कर दिया है।
पुलिस के अनुसार सराहन निवासी मनीषा पुत्री प्रदीप बीए प्रथम सत्र में करसोग कॉलेज में पढ़ती थी। छात्रा शनिवार को कॉलेज में नहीं गई थी। वह अपने तीन सहेलियों के साथ ममेल गांव में किराये के कमरे में रहती थी। शनिवार को उसकी एक दोस्त घर गई थी।