फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम वीरभद्र की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पायलट कार को ट्रक चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार में सवार गुप्तचर विभाग का आरक्षी बाल-बाल बचा है। हादसा सनवारा के पास हुआ।
विज्ञापन


आरक्षी सीएम को दिल्ली छोड़ने के बाद वापस आ रहा था। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक यह हादसा मंगलवार सुबह का है।

पुलिस थाना धर्मपुर के तहत कमलेश कुमार पुत्र सोहन लाल गांव व डाकघर डिब्ब तहसील चढ़गांव जिला शिमला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सनावरा के पास हुआ हादसा

वर्तमान में शिकायतकर्ता चालक राज्य गुप्तचर विभाग में आरक्षी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि पायलट कार एचपी 07सी-0841 को आरक्षी चला रहा था। मुख्यमंत्री को दिल्ली छोड़ने के बाद वापस सनवारा के पास पहुंचा तो एक ट्रक से पास लेकर गाड़ी आगे की ओर ली।

उसी वक्त ट्रक चालक ने गाड़ी की डिक्की से जोर से टक्कर मार दी, जिससे गाड़ी को नुकसान हुआ है। इस संदर्भ में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक सोलन डा रमेश छाजटा का कहना है कि पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें