फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं में मारपीट, दो गुटों में जमकर चले लात घूंसे

Thu, 22 Dec 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संतोषगढ़ (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ नंगल मार्ग पर स्थित पैट्रोल पंप के पास मंगलवार देर रात युवाओं में किसी बात को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट की वारदात में दानों गुटों ने एक दूसरे पर खूब लात घूंसे बरसाए। मारपीट के दौरान सड़क पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बनी रही। 
विज्ञापन


मारपीट में लगभग चार लोगों को चोटें आई हैं। सड़क पर युवाओं में हो रही मारपीट के मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवाओं में हो रही लड़ाई का मामला शांत करवाया। जानकारी के अनुसार संतोषगढ़ नगर में नंगल रोड पर कुछ युवाओं में आपसी किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। मारपीट में दोनों गुटों में जमकर लात घूंसे चले। 

मारपीट में लगभग चार लोगों को चोटें आई हैं। मारपीट की वारदात के दौरान मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत करवाया। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट के मामले में आरोपी लखबिंद्र सिंह निवासी मलुक पुरतजिला ऊना के खिलाफ केस केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें