बेरोजगार युवाओं को बैंक में नौकरी देने के बहाने पैसे ठगने के आरोपी एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
- फोटो : Demo pic
बेरोजगार युवाओं को बैंक में नौकरी देने के बहाने पैसे ठगने के आरोपी एक जालसाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पालमपुर में कंप्यूटर सेंटर चलाकर इस काम को अंजाम देता था। अब तक वह दर्जनों युवाओं से लाखों रुपये ऐंठ चुका है।
पुलिस जानकारी के अनुसार पालमपुर के वार्ड नंबर सात में आरोपी मुरारी लाल निवासी देवधार थाना गोहर (मंडी) पिछले करीब सात महीनों से कंप्यूटर सेंटर चलाता है। वह वहां पर युवाओं को तीन से चार महीने की टाइपिंग की ट्रेनिंग देता था।
आरोप है कि उसके बाद वह सेंटर में टाइपिंग सीख रहे युवाओं को बैंक में नौकरी देने का झांसा देता था। इसकी एवज में वह युवाओं से 20 से 50 हजार रुपये तक ऐंठ लेता था। उसके बाद वह युवाओं से उनके आधार कार्ड समेत प्रमाण पत्र भी लेता था।