नामी मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ सुनील भारती मित्तल पर ऊना (हिमाचल प्रदेश) की अदालत ने तीसरी एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। इससे पूर्व मित्तल पर ऊना की अदालत में दो अन्य मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। इनमें पहली एफआईआर 4 सितंबर 2015 को और दूसरी एफआईआर 3 अक्तूबर 2015 को दर्ज हुई है।
पढ़ें, एयरटेल के CEO पर ठगी का एक और केस दर्ज
जानकारी के मुताबिक जिला की एक अदालत ने उपभोक्ता के खाते से डाटा पैक होने के बावजूद बैलेंस काटने के मामले में मोबाइल कंपनी एयरटेल के ग्रुप सीईओ सुनील भारती मित्तल के खिलाफ एक और आपराधिक मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं।