फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में ऐसे भी हो रही है ठगी, हो जाएं सावधान

विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आप भी बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे हैं तो होशियार रहिए। कहीं, ऐसा न हो कि आपकी जरा सी लापरवाही से आपकी मेहनत की कमाई कोई और ही उड़ा ले। ऐसा ही मामला हिमाचल के जिला ऊना के मेहतपुर मेन बाजार के एक बैंक में सामने आया है।
विज्ञापन


यहां एक कर्मचारी के साथ 50 हजार की ठगी हो गई। टाहलीवाल की एक कंपनी का यह कर्मचारी बैंक में रुपये जमा करवाने आया। लोगों की लंबी कतार लगी थी। पास खड़े एक शख्स ने कहा कि वह भी कैश जमा कराने आया है।

उसने रुमाल में नोट दिखाकर जमा करवाने का यकीन दिलाया। बातों ही बातों में शातिर ने युवक से कहा कि वह पहले उसका कैश जमा करवा देगा।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे लग गया 50 हजार का चूना

चालाकी से शातिर ने युवक के 50 हजार अपने पास रख लिए और अपना कैश उसे दे दिया। पल भर में भीड़ का फायदा उठाकर शातिर गायब हो गया। पीड़ित युवक ने देखा कि जो रुमाल उस शख्स ने उसे दे रखा ‌था उसमें तो कागज के टुकड़ों पर 500 का एक नोट लगा था।

इसने आरोपी की तलाश की मगर इसका कहीं पता नहीं चला। बाद में इसकी समझ में आया कि शातिर उसे 50 हजार रुपए का चूना लगा गया है। युवक पालमपुर से ताल्लुक रखता है और अपने परिजनों को रुपये भेजने आया था। पीड़ित ने हालांकि पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। व्यापार मंडल के सदस्यों दीपक कुमार, दीप शर्मा, संजय, सुभाष ऐरी ने बैंक में एक ही कैश काउंटर होना इस तरह की घटनाओं को वजह माना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें