फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव जिहाद का आरोपी धरा, नाबालिग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के कथित लव जिहाद मामले में आरोपी को जालंधर के ईश्वरनगर से गिरफ्तार कर लिया गया है। नाबालिग बरामद हो गई है। इसका असली नाम बदल दिया गया था। दोनों को जोगिंद्रनगर लाया गया है। मामला हिमाचल के मंडी जिले का है। युवती का यहां मेडिकल कराया जा रहा है जबकि वीरवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


कुछ महीने पहले हिमाचल में जोरशोर से उठे लव जिहाद के मसलों में विश्व हिंदू परिषद ने इस मामले को भी उठाया था। आरोपी की पहचान सबीर अहमद के रूप में हुई है। सबीर के खिलाफ 24 नवंबर 2014 को नाबालिग की मां ने पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

नाबालिग के घर में किराये के कमरे में रहता था

आरोपी नाबालिग के घर में किराये के कमरे में रहता था। इस दौरान दोनों फरार हो गए थे। शिकायत के बाद पुलिस ने चार टीमें गठित कर दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद सहित अन्य जगहों पर दबिश दी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। थक हारकर मामला पीओ सेल को सौंपा गया।

पीओ सेल के टीम प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी मुकर गया पर थोड़ा कड़ाई बरतने पर ये टीम को युवती के पास ले गया। एसपी मंडी मोहित चावला ने बताया कि जांच में सामने आया है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे और भाग गए थे। मामले में लव जिहाद जैसा कुछ नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें