फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री पर अभद्र टिप्पणी पर पूर्व कांग्रेस विधायक पर केस

Mon, 20 Aug 2018 09:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक भाजपा नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने पर कांग्रेस के पूर्व विधायक और पूर्व संसदीय सचिव नीरज भारती पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। अभद्र टिप्पणी करने पर भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस अधीक्षक से भी मिला था।

विज्ञापन


इसके बाद थाना ढली में महिला नेत्री द्वारा की गई शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन

नीरज भारती के खिलाफ ये आरोप

पुलिस के मुताबिक पूर्व विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354डी और 509 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मामला दर्ज करने पुष्टि कर ली है। शिकायत में कहा है कि पूर्व विधायक ने भाजपा की नेत्रियों पर आपत्तिजनक और अश्लील टिप्पणी की है।

एसपी ओमापति जमवाल ने कहा कि भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल सोशल मीडिया पर महिला नेत्री पर अभद्र टिप्पणी करने की शिकायत लेकर उनके पास आया था। इनकी शिकायत के आधार पर थाना ढली में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें