फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार नकाबपोशों ने मारपीट कर लूट ली कार

Fri, 25 Jul 2014 12:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नूरपुर (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
कांगड़ा के नूरपुर क्षेत्र के तहत गंगथ कस्बे में बुधवार रात दो नकाबपोश बाइक सवार लुटेरों ने एक कार चालक से मारपीट कर दी। बाद में आरोपी इस कार को छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रप्पड़ गांव का रहने वाला प्रमोद सिंह देर रात अपनी अपनी मारुति कार (एचपी 38 सी-7459) से अपने घर रप्पड़ की तरफ जा रहा था। रास्ते में बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवकों ने उसकी कार को रोक लिया।

मारपीट करने के बाद उसे कार से बाहर फेंक दिया और गाड़ी लेकर फरार हो गए। उसका मोबाइल फोन व उसकी जेब से करीब 1 हजार की नकदी भी छीन कर ले गए। प्रमोद ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


उधर, सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरवार को फतेहपुर पुलिस की टीम ने गंगथ से छीनी गई कार को लुठियाल गांव में लावारिस हालत में बरामद कर लिया है। नूरपुर थाना प्रभारी मेघनाथ चौहान ने बताया कि पुलिस ने धारा 382 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

फतेहपुर क्षेत्र के लुठियाल गांव में जब स्थानीय लोगों ने लावारिस कार देखी तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही फतेहपुर पुलिस और गंगथ चौकी पुलिस की टीम ने कार को लुठियाल गांव से अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें