फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में चार हादसेः एक की मौत, 8 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में अलग अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक युवक की मौत हो गई जबकि 8 अन्य घायल हो गए हैं। पहला हादसा कुल्लू के बंजार के तहत आने वाले गरटगाड़ नामक जगह पर हुआ। यहां एक नैनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


डीएसपी कुल्लू संजय शर्मा ने बताया कि रविवार रात करीब 11 बजे बंजार के गरटगाड़ के पास हुए हादसे में एक नैनो कार में सवार चनौन के बलवीर (26) पुत्र कर्मू की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक नैनो कार में अकेला था और वह बंजार से अपने घर वापस जा रहा था।

बंजार पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। उधर, चनौन गांव में सड़क हादसे में युवक की मौत पर मातम छाया है।

कार-बाइक की टक्कर, तीन घायल

उधर, मंडी के चौंतड़ा के पास सोमवार दोपहर सवा 12 बजे कार और बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद बैजनाथ रेफर किया गया। जोगिंद्रनगर की ओर जा रही बाइक की डिस्पेंसरी चौक के पास बैजनाथ की ओर जा रही एक कार से टक्कर हो गई।

बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल सतीश कुमार, दीपक कुमार, कर्ण कुमार निवासी टिकरी (चौंतड़ा) को लोगों ने उपचार के लिए  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा पहुंचाया। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बैजनाथ रेफर किया।

चिकित्सक डॉ. आदित्य सूद ने बताया कि घायल सतीश कुमार की स्थिति नाजुक बनी है और कर्ण कुमार व दीपक कुमार के सिर व शरीर में चोटें आई हैं। सतीश कुमार को टांडा मेडिकल और अन्य दोनों घायलों को सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर किया गया।

छैला में कार हादसे में एक घायल

ठियोग के माहौरी से छैला की ओर आ रही कार खाई में जा गिरी। इससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया। यहां पर उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार देर रात करीब कार संख्या एचपी 09 सी माहौरी से छैला की ओर आ रही थी। कार में सवार मुकेश चौहान पुत्र प्रेम चौहान गांव दरकोटी तहसील कोटखाई हादसे में घायल हो गया।

देर रात करीब दो बजे हुए इस हादसे में कार छैला पुल के पास अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। डीएसपी रतन सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सड़क से गिरी कार, चार घायल

वहीं, किन्नौर जिले के तांगलिंग के समीप एनएच-5 पर सोमवार को एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ और इसमें चालक समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। तीन की हालात गंभीर बताई जा रही है, जिनका क्षेत्रीय अस्पताल रिकांगपिओ में उपचार किया गया।

इसके बाद हादसे के तीन गंभीरों को रामपुर के खनेरी अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस थाना रिकांगपिओ से मिली जानकारी के मुताबिक हादसा उस वक्त हुआ जब कार एचपी 25 ए 645 जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से बारंग की ओर जा रही थी। तांगलिंग के पास चालक के अचानक नियंत्रण खोने से कार सड़क से करीब 100 फुट नीचे सतलुज के किनारे जा गिरी।

हादसे में चालक रमेश (32) और उसके भाई हरदेव (30) व उनके पिता चरण सुख (65) को चोटें आई हैं। साथ ही चालक रमेश की पत्नी बीना (25) भी घायल हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें