देर रात नाके पर अवैध लकड़ी पकड़ने के लिए जाल बिछा रहे वन विभाग के एक अफसर समेत दो लोगों की कार हादसे में मौत हो गई। हादसे में तीन अन्य लोग घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा हिमाचल के जिला सिरमौर में सामने आया है। यहां शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कफोटा में देर रात करीब एक बजे एक ऑल्टो कार एचपी 17 सी-3303 के गहरी खाई में गिर गई।
हादसे में वन विभाग के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पांवटा अस्पताल भर्ती किया गया है। कार हादसे का शिकार कफोटा वन विभाग के आरओ राम जतन (57) निवासी बद्रीपुर पांवटा साहिब और चौकीदार संत राम (35) निवासी बटियाणा शिलाई निवासी थे।