राजधानी शिमला से सटे शनान क्षेत्र में शुक्रवार रात कार दुर्घटना में छह साल की बच्ची की मौत हो गई। कार में सवार बच्ची के मां-बाप और भाई को गंभीर चोटें आई हैं। इनमें से पिता को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया है।
मां और भाई का आईजीएमसी में उपचार चल रहा है। तीनों घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार हादसा शुक्रवार रात करीब साढ़े 12 बजे शनान के पास हुआ। कार सड़क से खाई में जा गिरी।
कार में सवार पूरा परिवार भट्ठाकुफर में आयोजित समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। शनिवार सुबह परिवार को रिश्तेदारी में एक शादी के लिए कोटगढ़ जाना था। कार को नरेंद्र चौहान (48) निवासी कोटी, पोस्ट आफिस बघार, कोटखाई चला रहे थे।