फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहरी खाई में गिरी कार, पांच लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के शिमला जिला के तहत रोहड़ू क्षेत्र में एक मारूति कार के गहरी खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा रोहड़ू के टिक्कर में हुआ है।
विज्ञापन


प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्थानीय लोग कार से सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में चालक वाहन से नियंत्रण खोकरगाड़ी गहरी खाई में जा गिरी है।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सभी लोग स्थानीय बताए जा रहे हैं।

सूचना के मुताबिक हादसा सुबह करीब 9.45 बजे हुआ। यह लोग कर्मचारी बताए जा रहे हैं और अपने कार्यालय की ओर जा रहे थे।

एप्लाइड फॉर गाड़ी थी

हादसे की सूचना मिलते ही ‌टिक्कर चौकी से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची गई और स्‍थानीय लोगों की मदद से मृतकों के शवों को निकालने का काम किया जा रहा है।

प्रारंभिक सूचना के मुताबिक स्‍थानीय पांच लोग, जिसमें एक महिला भी है। टिक्कर से नारायण गांव की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान थाना कैंची के समीप गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।

हादसे की सूचना सबसे पहले स्‍थानीय लोगों को मिली जो कि फौरन दुर्घटना स्‍थल पर पहुंचे। मगर हादसा इतना भयावह था कि कार में सवार सभी लोग मौके पर ही दम तोड़ चुके थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसएचओ रोहड़ू अमर चंद भी मौके की ओर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन

मृतकों की हुई शिनाख्त

कार हादसे में मारे गए सभी मृतकों की पहचान हो गई है। सभी लोग स्‍थानीय बताए जा रहे हैं। इसमें गोविंद (52) निवासी गांव कोटी, रवि कुमार 28 गांव रमटेडी, चेत्र राम 55 गांव रमटेडी, शामलाल 45 गांव कोटी, विखरी देवी गांव गग शामिल है।

पुलिस गांव वालों के मदद से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम संबंधित प्रक्रिया पूरी कर रही है। हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है।

एसएचओ रोहड़ू ने बताया कि अभी तक हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें