किन्नौर के पूह खंड के मलिंग गांव के पास ऑल्टो कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक की मौत हो गई है। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायल बच्चों को सीएचसी पूह में उपचार के लिए भेजा दिया है।
जानकारी के अनुसार लोक निर्माण विभाग के मलिंग विश्रामगृह में चौकी दार के पद पर कार्यरत सोबन सिंह निवासी मलिंग और दो बच्चे करमा हिशे आयु 13 पुत्र रवि नेगी निवासी मंलिग, सजीब कुमार आयु 14 वर्ष पुत्र शेर सिंह कार में सवार होकर पूह सड़क से मंलिग गांव की ओर जा रहे थे कि रास्ते में अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
इससे चालक सोबन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों बच्चों को चोटें लगी है। पुलिस ने कड़ी मशक्क्त के बाद सोबन सिंह के शव को निकाल कर पोस्टर्माटम करके परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की पुष्ठि करते हुए एसपी किन्नौर राहुल नाथ ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया है।