फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में गिरा श्रद्धालुओं से भरा कैंटर, 3 की मौत

Thu, 31 Jul 2014 08:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में रोपड़ के निकटवर्ती गांव भक्कूमाजरा में श्रद्धालुओं से भरा कैंटर नहर में गिरने से तीन की मौत हो गई है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं से भरा कैंटर सरहंद नहर में गिरा। हादसे में 40 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार सभी माता नैना देवी के दरबार से माथा टेकने के उपरांत लुधियाना जा रहे थे।

पांच श्रद्धालु पीजीआई रेफर

रोपड़ चमकौर साहिब मार्ग पर स्थित भक्कूमाजरा के निकट यह टाटा 407 (पीबी 10एएन-3832) अनियंत्रित होकर सरंहद नहर में जा गिरा।

इस हादसे में घायल लोगों को तुरंत सिविल अस्पताल रोपड़ व चमकौर साहिब पहुंचाया गया। यहां गंभीर हालत को देखते हुए पांच लोगों को प्राथमिक उपचार देने के उपरांत पीजीआई रेफर कर दिया।

जबकि तीन लोगों की मौत हो गई। इस कैंटर में जरूरत से ज्यादा श्रद्धालुओं को बिठाना और उक्त कैंटर का स्टेरिंग जाम होना हादसे का कारण माना जा रहा है।

सभी श्रद्धालु लुधियाना के रहने वाले

इस हादसे में घायल श्रद्धालु गांव सहवाजपुर (समीप रायकोट, जिला लुधियाना) के निवासी हैं। इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में हरप्रीत सिंह पुत्र काका सिंह (13), पप्पू (40) तथा गुरप्रीत सिंह पुत्र केवल सिंह के नाम शामिल हैं।

वहीं गंभीर रूप से घायल बलवीर सिंह, मोहण सिंह, लखविंदर सिंह, कमलजीत कौर व छोटी बच्ची स्वर्णजीत कौर को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर किया गया है।

नहर से निकालने में लोगों ने की मदद

हादसे के उपरांत चारों और चीखों पुकार का आलम था। गांववासियों ने राहत कार्यों में हिस्‍सा लेते हुए सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। चमकौर साहिब पुलिस, एसडीएम सुखविंदर सिंह गिल, डीएसपी (डी) मनमीत सिंह घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और बचाव कार्यों का जायजा लिया।

इस हादसे में बचे श्रद्धालु गुरप्रीत सिंह जो कि घायलों को नहर से बाहर निकाल रहा था, ने बताया कि टाटा टैंपो तेज रफ्तार से दौड़ रहा था। इसी कारण हादसा हुआ।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कैंटर चालक लखवीर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह निवासी राजोआणा खुर्द (लुधियाना) ने हादसे का कारण कैंटर का स्टेरिंग जाम होना बताया।
विज्ञापन

ये सभी अस्पताल में भर्ती

घायलों में चालक लखवीर सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह निवासी राजोआणा खुर्द (लुधियाना), लखविंदर कौर पुत्री जगतार सिंह, सुरजीत सिंह पुत्र छिंदर सिंह, काका सिंह पुत्र फंगन सिंह, लवप्रीत कौर पुत्री सुरिंदर सिंह, जगरूप सिंह पुत्र अजैब सिंह, परमजीत पत्नी चमकौर सिंह शामिल है।

हादसे में बेअंत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह, सुरिंद्र सिंह पुत्र सिकंदर सिंह, परविंद्र कौर पत्नी कुलदीप सिंह, बिकर कौर पत्नी करतार सिंह, गुरिंदर सिंह पुत्र राम सिंह, जसविंदर कौर पत्नी सोनू सिंह को भी चोटें आई है।

सुक्खी पुत्री नरायण सिंह रैफर पीजीआई चंडीगढ़, मनदीप कौर पत्नी गुरमीत सिंह, हरजिंदर कौर पत्नी जगरूप सिंह, नरायण दत्त पुत्र राम दत्त, गुरजीत कौर पत्नी गुरदेव सिंह, हरप्रीत सिंह पुत्र जगतार सिंह, लवी, करनजोत, बेअंत सिंह, हरदीप सिंह के नाम शमिल हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें