फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारोबारी ने मरने से पहले भाई को व्हाट्सऐप की रस्सियों की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला के मालरोड के कारोबारी संजय भागड़ा ने घर में फंदा लगाने से पहले व्हाट्सएप पर अपने भाई को उन रस्सियों की तस्वीर भेजी थी, जिनके दम पर वो फंदे पर झूल गए। भागड़ा के भाई व्हाट्सएप मेसेज को हल्के में ले गए।
विज्ञापन


इस तस्वीर के नीचे मेसेज में लिखा था... मौत का सामान। फिलहाल, पुलिस इस जांच में भी लगी है कि फोटो और मेसेज संजय ने खुद भेजा था, या फिर कहीं ऐसा तो नहीं की यह सब एक प्लान था। मोबाइल को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है।

अब तक की जांच में सामने आया कि संजय भागड़ा सब्जी मंडी में आढ़त का काम करते थे। इन दिनों वे घर में अकेले थे। इनका एक बेटा हैदराबाद और दूसरा बेटा नाहन में काम करता है। इनकी पत्नी पीलिया को पीलिया हो गया, इसकी वजह से एक बेटा उन्हें इलाज के लिए दिल्ली अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन

मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

सोमवार रात करीब 8.50 बजे संजय का भतीजा उनका हाल जानने के लिए माल रोड पर स्थित इनके घर पर गया। दरवाजा भीतर से बंद था। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं आया। इस पर खिड़की का कांच तोड़ कर दरवाजे की कुंडी खोल दी।

कमरे के भीतर संजय भागड़ा का शव रस्सी में झूल रहा था। इसकी सूचना सदर पुलिस को दी गई। तत्काल थाना सदर प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर किसी तरह का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा, किसी बात से परेशान थे भागड़ा

पुलिस की अब तक की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि कारोबारी संजय भागड़ा किसी बात को लेकर परेशान चल रहे थे। अंदेशा यह जताया जा रहा है कि यह परेशानी कारोबार को लेकर चल रही थी। इसी वजह से वे फंदे पर झूल गए। आत्महत्या की वजह जांच पुलिस टीम तलाश रही है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं : नेगी
एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने कहा कि हर पहलू पर छानबीन की जा रही है। आत्महत्या की वजह अभी साफ नहीं हो पाई है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। मोबाइल को फोरेंसिक लैब भेजा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें