फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईयर फोन लगाकर दौड़ा दी बस, छात्रा लुढ़की

Mon, 08 Dec 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
निजी बस चालकों की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ने लगी है। कायदे कानूनों को ताक पर रख कर निजी बसों के चालक बसें दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा बस चालक की लापरवाही का शिकार हुई है। छात्रा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि जिस समय हादसा हुआ बस के चालक ने कानों में मोबाइल के ईयर फोन लगा रखे थे। छात्रा बस से उतर भी नहीं पाई थी कि चालक ने बस चला दी और छात्रा बस से गिर गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ बालूगंज थाना में मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। मामला देर शाम करीब छह बजे का है जब वाकनाघाट स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की छात्रा श्रुति बस से शोघी आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब छह बजे जब वह शोघी में बस से उतरने लगी तो अचानक बस चालक ने बस को चला दिया। हालांकि, इस दौरान बस में बैठे अन्य छात्र चालक को बस रोकने के लिए कहते रहे। मगर कानों में ईयर फोन होने के कारण वह इसे नहीं सुन पाया।

इससे छात्रा अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़ी। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने पुष्टि की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें