फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी का भरो में बस पलटी, 33 लोग घायल

Mon, 12 May 2014 07:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-नगरोटा बगवां संपर्क मार्ग में रानी का भरो स्थान पर सोमवार दोपहर हुई एक बस दुर्घटना में 33 लोग घायल हो गए। यह हादसा दोपहर लगभग 12 बजे हुआ जब एक निजी बस चंबी से नगरोटा की तरफ आ रही थी।
विज्ञापन


प्रथम दृष्टया में इस दुर्घटना का कारण बस में आई तकनीकि खराबी को बताया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चंबी से नगरोटा आ रही एक निजी बस रानी का भरो स्थान पर एक ढांक से टकराकर सड़क पर ही पलट गई।

बताया गया है कि यदि बस ढांक से न टकराती तो दूसरी गहरी खाई में जा गिरती। घायलों को तुरंत नगरोटा बगवां के रैफरल अस्पताल में लाया गया जहां पर बीएमओ डा. विनोद चौधरी की अगुवाई में चिकित्सकों तथा अन्य कर्मचारियों ने तुरंत उपचार आरंभ कर दिया।
विज्ञापन


बीएमओ ने बताया कि यहां लाए गए घायलों में से 8 व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज में रेफर किया गया है। उधर, नगरोटा पुलिस ने स्थानीय अस्पताल में पहुंच कर इस दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों के उपचार में मदद की।

सुलह विधानसभा क्षेत्र में पड़ने वाले क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की जांच भवारना पुलिस कर रही है। भवारना पुलिस ने दुर्घटना स्थल तथा नगरोटा बगवां अस्पताल में पहुंच कर घायल व्यक्तियों के बयान लेकर दुर्घटना की जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें