फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में हादसा, हरियाणा रोडवेज की बस पलटी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के ऊना में हरियाणा रोडवेज की एक बस सड़क से पलट गई है। इस हादसे में अब तक 18 लोगों के जख्मी होने की सूचना है। इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा तड़के सुबह करीब तीन बजे के आसपास हुआ है। तेज बारिश के बीच बस चालक के नियत्रंण खोने से बस सड़क से पलट गई। इसके बाद वहां से गुजर रही दूसरी बस की सवारियों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया। बाद में इन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

चार की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार हादसे में घायल चार लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इन्हें ऊना अस्पताल भेज दिया गया हैं। इनके सिर पर भी गहरी चोटें लगी है। हादसे के बाद पुलिस ने इनके परिजनों को भी सूचित कर दिया है।

अस्पताल में घायलों के परिजन पहुंचने लगे हैं। हादसा कैसे हुआ अभी इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घायलों के बयान लिए जा रहे हैं। वहीं, घटनास्‍थल का भी मुआयना किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें